ईसागढ़: कोहरवास की महिला की लाडली बहना योजना की राशि साइबर ठगों ने UPI से उड़ाई
कोहरवास में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राधाबाई के खाते में लाडली बहना योजना के तहत 1500 रुपए आए थे, लेकिन अगले ही दिन UPI के जरिए 1450 रुपए निकाल लिए गए। महिला के पति अरविन्द्र लोधी ने सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।