मोहनलालगंज: फेसबुक देखते ही युवक के खाते से उड़े ₹1.32 लाख, साइबर ठगी का शिकार हुआ
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र निवासी मोहित कुमार बाजपेई साइबर ठगी का शिकार हो गए। 18 मार्च 2026 को फेसबुक पर रील देखते समय अचानक उनका मोबाइल स्क्रीन खाली हो गया और कुछ ही देर में उनके खातों से कुल 1,32,900 रुपये निकल गए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दो बार में 93,000 और एचडीएफसी बैंक खाते से 39,900 कट गए।