डीग: पूंछरी में खुदाई के दौरान प्राचीन नृसिंह मंदिर की दीवार गिरी, प्रशासन ने मरम्मत की तैयारी तेज की
जिले के पूंछरी क्षेत्र में शनिवार को स्थित कच्ची परिक्रमा मार्ग पर बने प्राचीन किलेनुमा नृसिंह मंदिर में खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से मंदिर परिसर में बुर्ज के नीचे खुदाई कराई जा रही थी, तभी अचानक मंदिर की एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।