हुज़ूर: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में DGP कैलाश मकवाना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Huzur, Bhopal | Jun 24, 2025 भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई। कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि बैठक में पुलिस सुधारों, संसाधनों के वितरण, जनता से संवाद और अपराधों पर हुई कार्रवाइयों सहित कई अहम मुद्दों पर भी डीजीपी के साथ विस्तार से संवाद हुआ।