बलौदा: कोसमंदा गांव के शासकीय राशन दुकान को 2 भाग में विभाजित किया गया, लोगों को राशन लेने में होगी सहूलियत
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमन्दा गांव की शासकीय राशन दुकान को दो भाग में विभाजित किया गया है. शासकीय राशन दुकान को दो भाग में विभाजित करने से ग्रामीणों को राशन लेने में काफी सहूलियत होगी. यहां, सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि गांव में एक शासकीय राशन दुकान होने के कारण वक्त पर राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता।