थावे: रामचंद्रपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर अमित की दूसरी बार जीत, समर्थक उत्साहित
थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना थावे प्रखंड कार्यालय स्थित काउंटिंग हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। शाम से ही मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरी प्रक्रिया के दौरान दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।