अजीतमल: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह कमल सिंह तीन दिन बाद लौटा जिंदा, झूठी शिनाख्त कराने वाले 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात शव की गलत शिनाख्त कर उसका अंतिम संस्कार कराने के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है। जिस व्यक्ति को मृत मानकर परिजनों ने पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया था, वह तीन दिन बाद जीवित घर लौट आया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने झूठी शिनाख्त कर कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 2