कानपुर: बिठूर में युवक से चाकू के दम पर लूट, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है
बिठूर इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और बैग लूट लिया गया। शतिर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।घायल खुद राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर शनिवार 2:00 बजे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।