कानपुर: बर्रा में खाने को लेकर मां से विवाद के बाद बेटा फंदे पर लटका, 2 दिन बाद इंडिगो एयरलाइंस में होनी थी जॉइनिंग
खाने को लेकर मां से हुए विवाद के बाद शुक्रवार शनिवार मध्य रात इकलौते बेटे ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की इंडिगो एयरलाइंस में जॉब लग गई थी, दो दिन बाद उसे ज्वाइनिंग करनी थी। शनिवार 9 बजे परिजनों ने शव फंदे से लटकता देखा, बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने शव को 1 बजे दोपहर पोस्टमार्टम भिजवाया दिया है।