केसली: बरकोटी कला में आवास एवं दुकान से अवैध शराब जब्त
Kesli, Sagar | Aug 21, 2024 कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना एवं शिकायत के आधार पर ग्राम बरकोटी कला में एक रिहायसी आवास एवं दुकान में दबिश देकर ऋषिकांत लोधी पिता प्रीतम लोधी के आधिपत्य से 106 पाव मसाला मदिरा एवं 34 पाव प्लेन मदिरा कुल 140 पाव देशी मदिरा, 1 हंटर बियर 650 एमएल, 1 पावर कूल बियर 500 एमएल बरामद की गई ।