महोबा: सेंटवारा गांव में बीमारी से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में पसरा मातम
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 48 वर्षीय रामगोपाल ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। वह लंबे समय से शराब की लत के कारण लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई। असहनीय दर्द से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।