चूरू: अग्रसेन नगर में बढ़ती चोरियों से दहशत, समिति ने एसपी से गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग की
Churu, Churu | Jun 30, 2026 चूरू शहर के अग्रसेन नगर में लगातार हो रही चोरी की वारदात को लेकर अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। दोपहर 3 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान कॉलोनी में चार से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।