पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया बड़ा गांव में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। गांव निवासी अल्लन खा ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।