गोहद: गोहद विधानसभा के लहचूरा का पुरा में बीएसएफ जवान का पुत्री के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व विधायक रणवीर जाटव हुए शामिल
Gohad, Bhind | Jun 13, 2026 गोहद विधानसभा क्षेत्र के लहचूरा का पुरा के निवासी बीएसएफ जवान संतोष पवैया और उनकी बेटी की टेकनपुर में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पिता पुत्री का सम्मान के साथ शनिवार को लगभग 3 बजे अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान 15 वर्षीय पुत्र ने पिता तथा बहिन को मुखाग्नि दी।इस दौरान पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने पहुंचकर अंत्येष्टि में शामिल हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।