हटा: हटा मे गणेश मंदिर के पास यात्री बस से टकराया मालवाहक,बड़ा हादसा टला
Hatta, Damoh | Jun 8, 2026 हटा नगर के गणेश मंदिर के पास एक मालवाहक यात्री बस से टकरा गया,गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नही आई बड़ा हादसा टल गया,घटना आज सोमवार शाम करीब 5 बजे की है, पन्ना की ओर जा रही यात्री बस को ओवरटेक करने के दौरान मालवाहक के चालक ने वाहन डाल दिया जो यात्री बस से टकरा गया,समय रहते दोनो वाहनों को अलग किया गया