थावे: वृंदावन गांव के समीप कार से टकराने के कारण घायल हुई स्कूटी सवार मां-बेटी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप एक कर से स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक किशोरी जख्मी हो गई। जख्मी किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।