थावे: थावे मंदिर परिसर में 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेंगे जवान, डीएम ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर लिया निर्णय
थावे दुर्गा मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रबंध को अब और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत 24 घंटे मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके अलावा भी सुृरक्षा को लेकर हर तरह के प्रबंध किए जाएंगे। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में श्री दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई