थावे: थावे थाना की पुलिस ने सरकारी जमीन पर किए जाने वाले अवैध निर्माण कार्य को रोका, कई सामान जब्त।
थावे थाना क्षेत्र थावे मंदिर परिसर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही अवैध रूप से हो रहे कब्जे को रोक दिया। साथ ही कुदाल सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।