धमतरी: कांग्रेसी पार्षदों ने कहा- सत्ता में बैठे लोग महिला सभापति को दबाने का काम कर रहे हैं
बता दे कि धमतरी नगर निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन करीब सप्ताह भर से ऑटो रिक्शा से निगम आना जाना कर रही है। निगम प्रशासन द्वारा उनका सरकारी वाहन खराब होने का हवाला दिया गया है। जिसको लेकर नगर निगम में सियासत हो रही है। नगर निगम के विपक्षी कांग्रेस पार्षद वाहन का निरीक्षण करने नगर निगम के गैरेज में गए थे। जहाँ उन्हें वाहन की चाबी नही दिया गया।