बस्तर: बस्तर के खेल मैदान में आयोजित बस्तर ओलंपिक का निरीक्षण एसडीएम ए आर राणा ने किया
Bastar, Bastar | Nov 10, 2024 रविवार को 2:00 बजे दोपहर ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय बस्तर ओलंपिक खेलकूद का निरीक्षण बस्तर एसडीएम ए आर राणा ने किया। इस दौरान कबड्डी, खो खो,वॉलीबॉल खेल स्पर्धा में बच्चों का उत्साह वर्धन किया। खेलकूद कार्यक्रम में बीईओ लोकनाथ नाग, एबीईओ सुशील तिवारी,बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर सहित संकुल समन्वयक मौजूद रहे।