सफीपुर: मियागंज के प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र की शानदार शुरुआत, बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Safipur, Unnao | Jun 25, 2026 उन्नाव के मियागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद-प्रथम में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। गुरुवार सुबह 8 बजे विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षिकाओं ने रोली-चंदन का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर और पेन-पेंसिल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। रंग-बिरंगी सजावट से सजा विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार रहा। लंबे अवकाश