कोल: देहली गेट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को कब्रिस्तान के पास से किया गिरफ्तार, 18 पैकेट ताले बरामद
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में देहली गेट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आमिर व नूरुद्दीन चोरी के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को चोरी के 18 पैकेट ताले बरामद हुए हैं।