कोल: ई बस चालकों को वेतन न मिलने पर चालक परिचालकों ने वर्कशॉप में बस खड़ी कर की हड़ताल, वेतन दिलाने की मांग
Koil, Aligarh | Jan 12, 2025 अलीगढ़ में ई बस चालकों को 6 माह से वेतन न मिलने पर चालक परिचालकों ने बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर हड़ताल कर दी। चालको ने सभी बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया है और वेतन दिलाने की मांग की है। चालक परिचालकों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक सभी चालक परिचालक हड़ताल पर रहेंगे।