भरथना: महेवा के उझियानी में बुद्ध पूर्णिमा पर अंबेडकर पार्क में शिलान्यास व मैत्री भोज, विधायक ने विकास का आश्वासन दिया
महेवा के उझियानी गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंबेडकर पार्क में शिलान्यास व मैत्री भोज का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में समिति द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने पार्क की बाउंड्री, लाइट सहित अन्य सुविधाएं विकसित कराने का भूमि पूजन किया