मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के जामा मस्जिद में हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया, पलामू-लातेहार से 32 लोग जाएँगे हज यात्रा पर
मेदिनीनगर के छहमुहान स्थित जामा मस्जिद में बुधवार शाम 5 बजे तक हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। झारखंड राज्य हज कमिटी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी आफताब आलम ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया। इस वर्ष पलामू एवं लातेहार से 32 लोग हज यात्रा पर जायेंगे। झारखंड राज्य हज कमिटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब आलम ने पूरी जानकारी दी।