पलामू जिलास्तरीय साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन बुधवार शाम 5 बजे तक समाहरणालय सभागार में किया गया। उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आमजनों की समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने आमजनों से प्राप्त 30 आवेदनों का निष्पादन किया।