दतिया नगर: रामनगर डेरा रेलवे स्टेशन के पीछे से महिला व गोविंदनगर से किशोरी हुई लापता पुलिस जांच में जुटी
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर डेरा रेलवे स्टेशन के पीछे से एक महिला के लापता होने की सूचना मिली है.महिला अपने घर से बगैर कुछ बताए कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई वहीं दूसरा मामला ग्राम गोविंद नगर का है यहां से एक 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से बगैर कुछ बताएं लापता हो गई दोनों ही मामलों में परिजनों ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है ।