नदबई: नदबई में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नदबई में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर सकल जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया।