औरैया: फफूंद थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को सैनपुर भैसौल मार्ग के समीप से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि पांच-छह जून की रात लगभग 11 बजे वह अपने घर पर सो रहा था। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री छत पर सो रही थी। जब सुबह हुआ तो पुत्री छत पर नहीं थी। इस पर उसने गांव म