सहारनपुर पुलिस लाइन में कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया।