कोंडागांव: महतारी वंदन योजनान्तर्गत जिले में 01 लाख 42 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 10 मार्च को राशि का होगा अंतरण
09 मार्च को मिली जानकारी अनुसार मार्च को मिली जानकारी अनुसार 10 मार्च को जिला मुख्यालय,ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।कोण्डागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम सभी जनपद मुख्यालय में आयोजित होगा।