केकड़ी: सावर थाना पुलिस और माइनिंग विभाग ने अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर मय ट्रॉली और चार अन्य ट्रॉलियां जब्त
Kekri, Ajmer | May 31, 2026 अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सावर थाना पुलिस एवं माईनिंग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली,बजरी से भरी चार अन्य ट्रोलियां व बजरी भरने के प्रयोग में ली जाने वाली दो सुपड़ियां जब्त की है।थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी ने रविवार को शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।