प्रयागराज: सिविल लाइंस के शिशु मंदिर में बच्चों का आत्मविश्वास दिखा, 'शिशु भारती' के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Sadar, Allahabad | Apr 28, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका के अंतर्गत 'शिशु भारती' का भव्य गठन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें भैया-बहनों ने उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उनकी नेतृत्व क्षमता साफ झलकती नजर आई।