गुमला: पागल कुत्ते का आतंक: दो मासूम छात्रों पर हमला, एक के सिर तो दूसरे के चेहरे पर काटा
Gumla, Gumla | Jun 24, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के हमले से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर टुकुटोली निवासी 8 वर्षीय सरजीत मिंज तथा 9 वर्षीय आशीषण मिंज शामिल हैं। मंगलवार की शाम सरजीत अपने घर के पास खजूर चुनकर खा रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ता उसके सिर पर हमला कर काट लिया। इसके 2 घंटे बाद बाद कुत्ता आशीषण पर भी हमला कर दिया।