धनौरा: गजरौला में एमडीए विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी, नर्सिंग होम सहित लाइब्रेरी पर लगे सील
गजरौला। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुयी अग्निकांड की घटना में 15 छात्र-छात्राओं की दुखद मृत्यु के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार ने बिना फायर एनओसी के और मानकों को पूर्ण किये बिना चल रहे कॉचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, अस्पताल और अन्य संस्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को एमडीए की टीम ने कई स्थानों पर सील की कार्रवाई की।