धमतरी: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा- नक्सलवाद होना चाहिए खत्म
बता दे कि बस्तर प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का धमतरी आगमन हुआ। जहां घड़ी चौक में कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार फूलों देवी नेताम का धमतरी आगमन हुआ। वही मीडिया से चर्चा के दौरान फूलों देवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो रहा है अच्छी बात है।