मथुरा: वृंदावन में साधु की झोली लेकर भाग रहे चोर को भीड़ ने रंगे हाथों दबोचा, सड़क पर जमकर धुनाई, वीडियो वायरल
वृंदावन में एक साधु अपनी झोली के साथ गुजर रहे थे, तभी मौका पाकर चोर उनकी झोली छीनकर भागने लगा। साधु द्वारा शोर मचाते ही वहां मौजूद स्थानीय दुकानदार और राहगीर हरकत में आ गए। लोगों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथों दबोच लिया।साधु की झोली चुराने की घटना से आक्रोशित भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। और चोर की पिटाई कर दी