फारबिसगंज: मीरगंज सैनिक सड़क पर कचरा डंप कर कचरा में आग लगाने के बाद उससे उठ रहे धुएं से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
जोगबनी नगर परिषद अंतर्गत मीरगंज सैनिक सड़क पर कचरा डंप कर कचरा में आग लगाने के बाद उसे उठ रहे धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद जोगबनी के प्रति आक्रोश व्याप्त है. क्षेत्रवासी अपने आक्रोश को अपने-अपने अनुसार लोगों के बीच व्यक्त कर रहे हैं.