फारबिसगंज: फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने कहा ईद और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.
फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने कहा ईद और रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. उन्होंने कहा किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा पर्व को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. भारत नेपाल सीमा जोगबनी बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.