फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारी को फारबिसगंज थाना में दिया गया प्रशिक्षण
अपर पुलिस महानिदेशक पटना एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया के आदेश के आलोक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश में फारबिसगंज थाना में बीएसएफ सहित अन्य फोर्स को परिचारी दो प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों के द्वारा नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान बरते जाने वाली सावधानियां एवं सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया.