स्वार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नरपत नगर गोलीकांड में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Suar, Rampur | Jul 5, 2026 नरपत नगर गोलीकांड के मामले में स्वार कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को स्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, गोलीकांड के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में वसीम, नदीम और उसका भांजा अदनान वांछित थे