जगदलपुर: सभापति पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव प्रकिया पर आज होगी निगम कार्यालय में वोटिंग, सभी पार्षद करेंगे वोट
भाजपा पार्षद दल के द्वारा नगर निगम सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रकिया के लिए विगत दिनों जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव प्रकिया के लिये 11 मार्च की तिथि तय की गई थी, आज इस प्रकिया के लिए निगम कार्यालय में पार्षदो के द्वारा वोटिंग किया जायेगा।