जगदलपुर: ग्राम बालीकोंटा में पुत्री का मुंडन कराने गए पुलिस आरक्षक के घर अज्ञात चोरों ने किया ,1 लाख 60 हजार के जेवर पार
परपा थाना क्षेत्र के बालीकोंटा में एक पुलिस कर्मचारी के घर चोरी की घटना हो गई। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स 19वीं बटालियन करनपुर बस्तर में तैनात आरक्षक रघु बघेल के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने -चांदी के जेवरातों पर हांथ साफ कर दिया।