रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI की जांच के लिए तय की लिमिट, अब राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति
Raipur, Raipur | Sep 23, 2024 छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के खिलाफ अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राज्य सरकार की पूर्व लिखित अनुमति के बिना किसी भी मामले में अपराध दर्ज करना तो दूर, जांच भी नहीं कर पाएगी। राज्य सरकार ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधान के मुताबिक यह अधिसूचित किया है।