कासगंज: नागरिया गाँव के समीप कार और बाइक की टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो लोग हुए घायल
सोरों थाना क्षेत्र में नगरिया के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र स्थित मीरापुर ढकपुरा निवासी गुड्डू (22 वर्ष) पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। घायलों में ढकपुरा निवासी अनुज मैनपुरी का रेशम पाल (लगभग 30 वर्ष) शामिल हैं।