तरबगंज: वजीरगंज कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना की कार्रवाई के समर्थन में की नारेबाजी
वजीरगंज भाजपाइयों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की।प्रदेशभाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बाबूलाल शास्त्री व तिरंगा यात्रा प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय की अगुवाई में शुक्रवार शाम 5बजे हनुमानगढ़ी मंदिर से निकली यात्रा ने कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान भारतीय सेना के शौर्य का बखान करते हुए भारतमाता की जय के नारे लगते रहे।