तरबगंज: माधवपुर में 22 मई को आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद
तरबगंज के माधवपुर में 22 मई को आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रज़ा मुराद पहुचेंगे। अभिनेता रजा मुराद ने खुद इसकी जानकारी साझा करते हुए वीडियो जारी किया है जिसे उनके समर्थक शेयर कर रहे। तरबगंज के माधवपुर के मजरे गजाधर पुरवा निवासी समाजिक कार्यकर्ता सुशील तिवारी के पारिवारिक सदस्य विवेक ओझा के तिलक समारोह में वे शामिल होंगे।