तरबगंज: वजीरगंज क्षेत्र में बिजली कर्मियों की हड़ताल से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, लोग परेशान #jansamasya
वजीरगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों के संविदा लाइनमैनों के हड़ताल पर होने के चलते बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। कई जगहों पर फ्यूज उड़ने से उपभोक्ता लो बोल्टेज समस्या से जूझ रहे। डुमरियाडीह क्षेत्र के अचलपुर फीडर में फ्यूज उड़ जाने से बलेश्वरगंज, भरहापारा, बरईपारा, जमुनहा, डल्लापुर आदि ग्रामपंचायतों में लो बोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे।