तरबगंज: वजीरगंज के लिदेहना ग्रंट में डॉ अंबेडकर के निर्माणाधीन मंदिर पहुँचे स्वामीप्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
वजीरगंज क्षेत्र के लिदेहना ग्रंट में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर के निर्माणाधीन मंदिर पर मंगलवार शाम 3 बजे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुँचने पर उनके समर्थकों व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की रीत नीत को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व आरक्षण में मनमानी का आरोप लगाया।