सोशल मीडिया पर थाना नौबस्ता क्षेत्र अन्तर्गत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्ष आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में अवगत कराना है कि दिनांक 12.07.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे अविराज वर्मा एवं उनके सौतेले भाई विवेक वर्मा के बीच मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। प्रकरण में अविराज वर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता श्री अभिषेक कुमार राहुल।
@Uppolice @dcpskanpur